फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accident in Ghazipur: Bike-riding youth dies after being hit by truck driver absconding

गाजीपुर में हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, चालक फरार

Tue, 11 Jan 2022 05:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 11 Jan 2022 05:47 PM IST
विज्ञापन
Accident in Ghazipur: Bike-riding youth dies after being hit by truck driver absconding
प्रतीकात्मक तस्वीर

गाजीपुर जिले के शहर कोतवाली के भुतहियाटांड के पास मंगलवार दोपहर करीब एक बजे ट्रक से दबकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मुहम्मदाबाद कोतवाली के बासुदेवपुर गांव निवासी अजीत कुमार सिंह(42) और गठिया गांव निवासी राजकुमार(32) एक साथ बाइक से शहर के तरफ आ रहे थे। भुतहियाटांड के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े। जब-तक दोनों घायल अपने आप को संभालते ट्रक के पहिए से कुचकर मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


इधर आसपास के लोग जब-तक मौके पर पहुंचते चालक ट्रक छोड़कर मौके पर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर कोतवाली पहुंचे। जहां शव देखकर दहाड़े मारकर बिलखने लगे। वहीं दोनों गांव के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और रोते-बिलखते परिजनों को सात्वंना देकर शांत कराने में जुटे रहे।

इस संबंध में कोतवाल विमलेश मौर्या ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही चालक की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed