फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   accedant

करेंट से निजी लाइनमैन की मौत

Sun, 27 Jun 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
accedant
मरदह। थाना क्षेत्र के सिगेंरा गांव में करेंट लगने से रविवार को निजी लाइनमैन की मौत हो गई। परिवार के लोग गांव के ही एक व्यक्ति के दरवाजे पर सुबह 10 बजे शव रखकर मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे कासिमाबाद एसडीएम ने आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव निवासी मंजीत राम (42) बिजली मरम्मत का कार्य करता था। सुबह करीब नौ बजे उसे गांव का ही एक व्यक्ति विद्युत आपूर्ति नहीं आने पर उसे ठीक कराने के लिए ले गया था। युवक गांव के बाहर सिवान में विद्युत पोल पर चढ़कर बिजली का तार जोड़ रहा था कि इसी दौरान करेंट लगने से झुलसकर जमीन गिर पड़ा। हादसे के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजन उसे इलाज के लिए मऊ स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। उधर, परिवार के लोग अस्पताल से लाइनमैन का शव लेकर बिजली ठीक कराने के नाम पर लाइन मैन को बुलाने वाले व्यक्ति के घर पहुंचे और दरवाजे के बाहर शव रखकर मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही सीओ कासिमाबाद विजय आनंद शाही के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। कुछ देर बाद पहुंचे कासिमाबाद एसडीएम भारत भार्गव ने आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इस दौरान तहसीलदार डा.विराग पांडेय, नायब तहसीलदार राकेश कनौजिया, थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, कासिमाबाद कोतवाल श्यामजी यादव, बिरनो थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह मौजूद थे। एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed