{"_id":"6011a0c98ebc3e31f40147a9","slug":"accedant-ghazipur-news-vns5713576158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्ता तोड़ते समय असंतुलित होकर पेड़ से गिरे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्ता तोड़ते समय असंतुलित होकर पेड़ से गिरे युवक की मौत
पेड़ से गिरकर बनवासी की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
गाजीपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के जखनियां रेलवे स्टेशन कालोनी में मंगलवार की शाम पेड़ पर चढ़कर पीपल का पत्ता तोड़ रहे एक युवक की गिरने से मौत हो गई। युवक पास ही लाइट के लिए लगाए गए नुकीले बांस पर गिरा जिससे बांस शरीर के आरपार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिजन बिलखते रहे। बलिया जनपद के रसड़ा कोतवाली अंतर्गत पहाड़पुर गांव निवासी अजय वनवासी (35) अपनी पत्नी मंजू और दो बच्चों के साथ पीपल का पत्ता तोड़कर दुकानों पर बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार को भी वह रेलवे स्टेशन कालोनी में पेड़ पर चढ़कर पीपल का पत्ता तोड़ रहा था। इसी बीच अचानक उसका पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर लाइट के लिए लगे नुकीले बांस पर जा गिरा। इससे बांस उसके शरीर के आरपार हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अपनी आंखों के सामने ही पति की मौत से पत्नी बिलख उठी। माूसूम बच्चे भी मां को देख रोने लगे। हादसा हुआ तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर परिजनों के बिलखने से वहां मौजूद लोगों की आंखे भी भर उठीं। आसपास की महिलाओं ने मृतक की पत्नी और बच्चों का संभाला। तहसीलदार अजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।