फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Abhaydeep and Rozi Bano created the best mehndi designs in the competition and secured the first place.

Ghazipur News: अभयदीप और रोजी बानो ने प्रतियोगिता में बनाई सबसे अच्छी मेहंदी, मिला पहला स्थान

Mon, 14 Sep 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Abhaydeep and Rozi Bano created the best mehndi designs in the competition and secured the first place.
शहर के तुलसी सागर स्थित एक विद्यालय में आयोजित जनपद स्तरीय मेहंदी प्रतियोगिता के प्रतिभाग। स्रो
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में रविवार को तुलसी सागर स्थित एक स्कूल में जनपद स्तरीय मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे 266 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता कनिष्ठ और वरिष्ठ दो वर्गों में हुई। कनिष्ठ वर्ग में अभयदीप कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। आराध्या गुप्ता और आराध्या वर्मा संयुक्त रूप से द्वितीय तथा आस्था जायसवाल और आराध्या राज संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। अंशिका, रोली शर्मा और संगीता बिन्द्रा को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ वर्ग में रोजी बानो ने प्रथम, रानी कुमारी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सनाया खान और श्रेया यादव संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। रितु, फलक नाज और अंतिमा कुमारी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए गठित तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल में नूर आफसा परवीन, शिवांगिनी कश्यप और पूनम वर्मा शामिल रहीं। संगठन के सचिव रामनाथ कुशवाहा ने परिणाम घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed