फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Abbas Ansari read Fatiha graveyard in ghazipur

Mukhtar Ansari News: जेल से कब्रिस्तान पर जाकर अब्बास ने पढ़ी फातिहा, ड्रोन से की गई निगरानी

Wed, 10 Apr 2024 10:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 10 Apr 2024 10:31 PM IST
सार

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद यानी दसवें दिन बेटा अब्बास अंसारी उनकी कब्र पर पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट की अनुमति पर यह प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान मुख्तार का परिवार भी शामिल था। अब्बास शाम 6:17 बजे पर आफ्तारी करने व नमाज पढ़ने के बाद शाम 7.05 बजे कालीबाग कब्रिस्तान गया।

विज्ञापन
Abbas Ansari read Fatiha graveyard in ghazipur
कब्रिस्तान के बाहर अब्बास अंसारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद दसवें दिन बुधवार को फातिहा पढ़ी गई, जिसमें उसका बेटा व मऊ से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी भी सुप्रीम कोर्ट से अनुमति लेकर शामिल हुआ। वह जिला जेल से शाम को करीब साढ़े चार बजे आया और कब्रिस्तान पर जाकर फातिहा पढ़ी।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस दौरान परिवार और करीबियों से भी मुलाकात की। वहीं, प्रशासन सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट रहा। ड्रोन से निगरानी की जा रही थी। मीडिया के करीब जाने पर पाबंदी थी। जगह-जगह पैरामिलिट्री के जवान तैनात थे। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद 10वें दिन फातिहा पढ़ने का कार्यक्रम था, जिसके तहत सुबह नगर की सभी मस्जिदों, मदरसों और आवास फाटक में कुरानख्वानी हुई, जिसमें कुरान पढ़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लोग सांसद अफजाल अंसारी के आवास पर आकर दर्ज कराया कि उनकी मस्जिद या मदरसे में कितना पारा पढ़ा गया। उसके बाद सबको जोड़कर आफ्तारी करने की नमाज पढ़कर लोग कालीबाग स्थित कब्रिस्तान में गए। जहां परिजनों के साथ अब्बास अंसारी ने भी कब्र पर फातिहा पढ़ी।

शाम 6:17 बजे पर आफ्तारी करने व नमाज पढ़ने के बाद शाम 7.05 बजे कालीबाग कब्रिस्तान गया। जहां लगभग 7:20 बजे फातिहा पढ़ने के बाद गाजीपुर के लिए रवाना हुआ। फातिहा के समय सांसद अफजाल असारी, विधायक सुहैब अंसारी, मुख्तार अंसारी के छोटे पुत्र उमर अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed