फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Aarti of the workers is done by showering flowers

पुष्प वर्षा कर कर्मवीरों की उतारी आरती

Wed, 22 Apr 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Aarti of the workers is done by showering flowers
बहरियाबाद। बाजार चौक पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान शब्द भेदी सेना के अध्यक्ष नवीन चौहान के नेतृत्व में युवकों ने थानाध्यक्ष सुशील कुमार यादव, एस आई सुनील कुमार यादव,एस आई होरिल यादव, लेखपाल भूलेटन यादव, 100 डायल सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर पुष्पवर्षा व माल्यार्पण कर उनकी हौसलाअफजाई की। इसी क्रम में अक्षरा चौहान ने अपने जान की परवाह किए बिना विपरीत परिस्थितियों में भी अपने फर्ज को अन्जाम दे रहे इन कर्मवीर कर्मियों की आरती भी उतारी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सतीश चौहान, बृजेश यादव, छोटे सेठ, चन्दन चौहान, हरिबंश चौहान रविंद्र चौहान, अवधेश चौहान, उमा कुमार, रामप्रकाश सेठ, अभिजीत कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के ग्राम पंचायत शाहबाजपुर के सफाई कर्मियों को इस महामारी में गांव को स्वच्छ रखने के फलस्वरूप उन्हें फूलों की वर्षा कर तथा अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में समाजसेवी धर्मेंद्र यादव ने असहाय लोगों के बीच खाद्यान्न वितरित किया। कहा कि मेरा प्रयास होगा कि जब तक लाक डाउन रहेगा कोई भी भूखा नहीं रहे। इस मौके पर प्रियंका यादव ,अखिलेश यादव, वीरेंद्र यादव का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed