फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Aap activist protesting

आप का प्रदर्शन, नारेबाजी

Sat, 13 Dec 2014 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 13 Dec 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
Aap activist protesting

रौजा स्थित राईनी कालोनी में नाली

विज्ञापन
निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को आप नेता एवं जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण दूबे के साथ मुहल्ले के लोगों ने जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने बच्चों को कंधे पर बैठाकर कीचड़ और बजबजाती सड़क को पार करा विरोध जताया।


राईनी कालोनी में लगभग डेढ़ सौ परिवारों के लोग प्रदूषण भरे माहौल में जीने को विवश हैं। जबकि ग्राम सभा मिश्रवलिया और बीकापुर ग्राम पंचायत का कहना है कि यह कालोनी उनके परिक्षेत्र में नहीं आती है।

जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण दूबे ने कहा कि यदि जिला प्रशासन की ओर से राईनी कालोनी में तत्काल नाली निर्माण कराया गया तो 22 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके  पर मो. साबिर, वसीम जावेद, मो. इरशाद, मेराज, मो. शकील, मनई राम आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. अविनाश गौतम ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed