फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Aadhar verification progress is low, instructions to complete it soon

आधार सत्यापन की प्रगति कम, शीघ्र पूरा कराने का निर्देश

Sat, 09 Jul 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Aadhar verification progress is low, instructions to complete it soon
बेसिक शिक्षा विभाग के महुआबाग स्थित कार्यालय में शुक्रवार को सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्वयकों की साप्ताहिक बैठक हुई। इसमें विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं के आधार सत्यापन की समीक्षा की गई। कम प्रगति वाले विकासखंड मरदह, सादात, बाराचवर, देवकली एवं जखनिया के खंड शिक्षा अधिकारियों को विशेष ध्यान देने एवं शीघ्र पूर्ण कराने का बेसिक शिक्षाधिकारी ने निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में बेसिक शिक्षाधिकारी हेमंत राव ने डीबीटी एप पर छात्र-छात्राओं के फोटो अपलोड की समीक्षा में विकासखंड देवकली को छोड़कर सभी विकासखंडों की प्रगति अत्यंत न्यून पाई। प्रबंध पोर्टल पर विशेष प्रशिक्षण केंद्रों की मैपिंग का कार्य अद्यतन विकासखंड बाराचवर, भदौरा, बिरनो, कासिमाबाद, रेवतीपुर, सदर एवं नगर क्षेत्र द्वारा आरंभ न करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एक सप्ताह में पोर्टल पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। सपोर्टिव सुपरविजन एवं विद्यालय निरीक्षण की समीक्षा करते हुए बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष विद्यालयों का निरीक्षण करने एवं विकासखंड में कार्यरत एआरपी को रोस्टर के अनुसार अकादमिक सपोर्ट नियमित रूप से लक्ष्य के सापेक्ष करने के लिए कहा। शिक्षकों एवं बच्चों की विद्यालयों में उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित किए जाने तथा विद्यालयों में रीडिंग कार्नर को आकर्षक बनाने एवं विद्यालयों में स्थापित पुस्तकालयों का लाभ बच्चों को प्रदान किए जाने का निर्देश दिया। शिक्षण को रुचिकर बनाने के लिए ब्लूटूथ स्पीकर क्रय की समीक्षा की। आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत संतृप्त बिंदुओं की सूचना प्रेरणा पोर्टल पर हर हाल में 10 जुलाई तक अपलोड कराए जाने एवं जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण के लिए नीलामी में अवशेष भवनों की एक सप्ताह में नीलामी कराते हुए ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करने का बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया। बैठक में जिला समन्वयक अमित कुमार राय, जिला समन्वयक शमशेर आलम, जिला समन्वयक अमित कुमार वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार, उदयचंद राय, राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रीति गोयल, बीरबल राम, अशोक गौतम, सावन दूबे, सीताराम यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed