फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Aadhar card will be made for the registered beneficiaries in Anganwadi centers

आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत लाभार्थियों का बनेगा आधार कार्ड

Sat, 17 Jul 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Aadhar card will be made for the registered beneficiaries in Anganwadi centers
पोषण मिशन के तहत बच्चों और गर्भवती को सुपोषित करने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कुपोषित बच्चों के सही आंकड़ा और सटीक रिपोर्ट शासन ने उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चयनित बच्चों और गर्भवती का आधार व पहचान पत्र जरूरी है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों और गर्भवती के पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं होने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर अब शासन ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में दर्ज सभी कुपोषित बच्चों एवं गर्भवती व धात्री महिलाओं का आधार कार्ड अब परियोजना कार्यालय पर बनाए जाने का निर्देश जारी किया है। इसके लिए विभाग को आधार कार्ड बनाए जाने का किट पहुंच चुकी है। 29 जुलाई को यूडीआई के द्वारा समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) एवं परियोजना से संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में कुल 2.82 लाख बच्चे, गर्भवती और धात्री महिलाएं और किशोरियों पंजीकृत हैं। जिन्हें शासन के द्वारा मिलने वाले सूखा राशन व अन्य लाभ प्रदान किए जाते हैं। करीब 60 से 70 फीसदी लोगों का आधार कार्ड बन चुका है। ऐसे में जिन लोगों का आधार कार्ड किन्हीं कारणों से अभी तक नहीं बन पाया है। ऐसे लोगों के आधार कार्ड अब आने वाले समय में जनपद के सभी ब्लॉकों में कार्यरत परियोजना कार्यालय पर बनाए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिल सके। जनपद में छह माह से तीन वर्ष के बच्चों की संख्या 121460 और तीन से छह साल के बच्चों की संख्या 90692 है। इसके साथ ही 69977 गर्भवती व धात्री महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed