फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man jumped into the Ganga, drowned in the deep water and died

Ghazipur News: गंगा में युवक ने लगाई छलांग, गहरे पानी में समाया, मौत

Fri, 30 May 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A young man jumped into the Ganga, drowned in the deep water and died
कोतवाली क्षेत्र के रंगमहल घाट पर बुधवार की रात स्नान करते समय गंगा में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक ने घाट की सीढी से गंगा में छलांग लगाई और गहरे पानी में चला गया। स्थानीय गोताखोरों ने कुछ देर बाद शव पानी से बाहर निकाला। सैदपुर नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर दो अंबेडकर नगर निवासी पवन कुमार (22) प्रतिदिन गंगा स्नान के लिए जाता था।
विज्ञापन

वह बुधवार की रात करीब आठ बजे एक इंटर कॉलेज के पास रंग महल घाट पर नहाने गया था। घाट की सीढ़ियों से उसने गंगा में छलांग लगाई। उसे तैरना नहीं आता था इसलिए वह गहरे पानी में चला गया। काफी देर बाद परिजनों को पवन के गंगा में डूबने की जानकारी मिली। स्थानीय गोताखोरों ने युवक का शव पानी से बाहर निकाला। शव देखकर परिवार के लोग रोने लगे।
विज्ञापन

कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि पवन के पिता लोकनाथ के कहने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed