फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man going to the market to buy vegetables was crushed to death by a hydra

Ghazipur News: सब्जी लेने बाजार जा रहे युवक की हाइड्रा से कुचलकर मौत

Mon, 14 Jul 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
A young man going to the market to buy vegetables was crushed to death by a hydra
गाजीपुर। शहर कोतवाली के सैनिक चौराहा-हंसराजपुर मार्ग स्थित मुगलानीचक के पास हाइड्रा से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। वह पैदल ही सब्जी लेने के लिए बाजार आ रहा था। घर से अभी 200 मीटर दूर पहुंचा था कि हादसा हो गया। चालक हाइड्रा लेकर फरार हो गया। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने समझा-बुझाकर एक घंटे बाद 6:30 बजे जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

बबेड़ी गांव निवासी सुरेंद्र बिंद (35) शाम में पैदल सब्जी लेने घर से बाजार जा रहे थे। अभी घर से करीब 200 मीटर पहुंचे थे कि मुगलानी चक के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइड्रा ने पीछे से टक्कर मार दी। जब तक राहगीर और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, हाइड्रा कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसे में सुरेंद्र बिंद की मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों एवं राहगीरों ने शाम 5:30 बजे सैनिक चौराहा-हंसराजपुर मार्ग को जाम कर दिया। जानकारी होते ही परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीण कार्रवाई की मांग करने लगे। सीओ सिटी शेखर सेंगर और सदर एसडीएम मनोज पाठक भी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारी परिजनों और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने जुट गए लेकिन बात नहीं बनी। इधर देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे बाद दोनों अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त करा दिया। कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हाइड्रा को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed