फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man died while repairing the gate of a ship in Mumbai

Ghazipur News: मुंबई में समुद्री जहाज का गेट ठीक करते समय युवक की मौत

Thu, 01 May 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
A young man died while repairing the gate of a ship in Mumbai
मुंबई कुलाबा एरिया के समुद्र में जहाज का गेट ठीक करने के दौरान गोधना गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर घरवालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गोधना गांव निवासी विवेक चौहान (24) पुत्र दीप नारायण चौहान मुंबई में रहकर अपने पिता के साथ मर्चेंट नेवी में प्राइवेट गोता खोर मेकेनिक का काम करता था। बुधवार को दोपहर एक बजे वह मुंबई के कुलाबा एरिया के समुद्र में पानी के जहाज का गेट बनाने के लिए समुद्र के अंदर गए था। लेकिन वह वापस ऊपर नहीं आया। उसके साथ में काम करने वाले लोगों ने पानी के अंदर से निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया की विवेक के पिता दीप नारायण को 2.30 बजे कुलाबा नेवी अश्विनी हास्पिटल से फोन आया तब घटना की जानकारी हुई। वे तुरंत हास्पिटल पहुंचे और विवेक की पहचान की। घटना की जानकारी होते ही गोधना गांव में भी कोहराम मच गया। घर वालों ने बताया कि विवेक चौहान की 7 जून को शादी निश्चित तय थी। उनका मुंबई से 29 मई को गांव के लिए टिकट भी निकल चुका था। पिता दीपनारायण ने फोन पर बताया कि शव का पीएम हो गया है। बृहस्पतिवार की रात 8 बजे की फ्लाइट से शव को लेकर वाराणसी पहुंचेगे। सड़क मार्ग से घर गोधना लगभग 12 बजे रात के बाद पहुंचेगे। विवेक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। विपिन व सचिन छोटे हैं। विवेक के सेहरा सजाने की तैयारी कर रही मां नगीना का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed