फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man died due to the arrival of a train

ट्रेन की जद में आने से युवक की मौत

Sat, 30 May 2020 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
A young man died due to the arrival of a train
ट्रेन की जद में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के अतरौला गांव के पास शनिवार को दिन में श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन की जद में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतरौला गांव निवासी अर्जुन चौहान का पुत्र जय हिंद चौहान (18) शनिवार को दिन में करीब 12 बजे गांव के पास रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान मऊ से वाराणसी जा रही श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन की जद में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गए। परिवार के लोग भी वहां पहुंचे और शव पर नजर पड़ते ही दहाड़े मारकर चीखने-चिल्लाने लगे। परिवार के लोगों ने बताया कि जय हिंद तीन महीने से किसी बात को लेकर तनाव में रहता था। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed