फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man died after falling from the Intercity Express train after slipping on the door.

Ghazipur News: दरवाजे पर पैर फिसलने से इंटरसिटी एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत

Sat, 22 Nov 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
A young man died after falling from the Intercity Express train after slipping on the door.
मौधा। खानपुर थाना क्षेत्र के सिधौना गांव स्थित रेलवे ब्रिज से शुक्रवार को गुजर रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान मऊ जनपद के हलधर थाना के जगदीपुर गांव निवासी देवराज (19) के रूप में हुई। वह चाचा के साथ वाराणसी जा रहा था। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि सिधौना चौकी प्रभारी कमल भूषण राय ने जानकारी दी कि एक युवक की इंटरसिटी एक्सप्रेस से गिरकर मौत हो गई है। शिनाख्त के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे मृतक के चाचा प्रसाद मुन्ना ने बताया कि देवराज के साथ वह भी ट्रेन में मौजूद थे। मऊ से इंटरसिटी एकसप्रेस से वाराणसी जा रहे थे। देवराज सीट पर बैठा था। कुछ देर बाद वह दरवाजे की तरफ चला गया था। वाराणसी स्टेशन आने पर जब उसकी तलाश करने लगा तो उसका कुछ पता नहीं चला। काफी देर बाद घर से आए फोन से पता चला कि भतीजे देवराज की हादसे में मौत हो गई है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि शव को मॉर्च्यूरी हाउस भेज दिया गया है। परिजनों के आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed