{"_id":"673ceda9ebc17c83bd0e570d","slug":"a-woman-going-to-pluck-chillies-was-crushed-to-death-by-a-dumper-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-123767-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मिर्ची तोड़ने जा रही महिला की डंपर से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मिर्ची तोड़ने जा रही महिला की डंपर से कुचलकर मौत
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के पास पति और पुत्र के साथ बाइक से मिर्चा तोड़ने खेत जा रही महिला की मंगलवार की सुबह डंपर से कुचलकर मौत हो गई। जबकि पति का पैर टूट गया, वहीं पुत्र को हल्की चोट आई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। परिजनों के रोने-बिलखने से ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
सियाड़ी गांव निवासी अनिता देवी (45) पति राधेकिशुन राम और पुत्र मनीष के साथ बाइक से निकरोजपुर स्थित खेत पर सुबह करीब साढ़े सात बजे जा रही थीं। तेतरिया मोड़ के पास पीछे आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने बाइक में पीछे से धक्का मार दिया। बाइक सवार पति-पत्नी और पुत्र सड़क पर गिर पड़े।
इधर, डंपर के चक्के के नीचे आने से अनिता देवी की कुचलकर मौत हो गई। हादसे में पति राधेकिशुन राम और पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस डंपर को चिह्नित करने के साथ चालक की तलाश में जुटी है।