फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A woman died after a wall collapsed during a storm

Ghazipur News: आंधी-बारिश में दीवार गिरी, महिला की मौत

Wed, 03 Jun 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
A woman died after a wall collapsed during a storm
लठ्ठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम आंधी और बारिश ने कहर बरपा दिया। अलग-अलग घटनाओं में दीवार और छत का बारजा गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़रांव गांव निवासी जमुनी देवी (65) सोमवार शाम खेत में सब्जी की फसल की देखभाल कर रही थीं। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। बचाव के लिए वह खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में चली गईं।
विज्ञापन

तेज हवा और बारिश के कारण कच्ची मिट्टी की ईंटों से बनी दीवार, जिस पर झोपड़ी भी रखी थी, भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

बारिश थमने के बाद जब परिजन उन्हें खोजते हुए ट्यूबवेल पर पहुंचे तो दीवार गिरी देख शोर मचाया। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर जमुनी देवी को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मुहम्मदाबाद एसडीएम हर्षिता तिवारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम ने परिजनों को ढांढस बंधाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उतरांव गांव निवासी देवेंद्र राजभर आंधी-बारिश के दौरान अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर बांधने जा रहे थे। इसी बीच मकान की छत का पक्का बारजा उनके ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें पहले निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि आंधी-बारिश के दौरान हुई घटनाओं में एक महिला की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed