फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A wave of mourning ran due to the death of the constable in the accident

हादसे में हवलदार की मौत से दौड़ी शोक की लहर

Sat, 05 Mar 2022 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
A wave of mourning ran due to the death of the constable in the accident
मृतक अनिल यादव (फाईल फोटो) - फोटो : GHAZIPUR
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी पीएसी में हवलदार के पद पर तैनात अनिल यादव की शुक्रवार की शाम रतनपुरा में सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी होते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

अनिल यादव 2005 में पीएसी में भर्ती हुए थे। इस समय हवलदार के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी चुनाव के लिए मऊ में लगी थी, जिसमें वे अपनी टोली के साथ मऊ जनपद में गए हुए थे। शुक्रवार की शाम वह वापस बस से बलिया लौट रहे थे कि रतनपुरा के सामने एक स्कूली बस से आमने सामने टक्कर में आधा दर्जन जहां जवान घायल हो गए थे। अनिल यादव को भी गंभीर चोटें आई थीं। मऊ अस्पताल जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पिता उमाशंकर यादव सीआरपीएफ सेवानिवृत्त है। मृतक माता- पिता के इकलौते पुत्र थे। पत्नी आशा गांव के ही विद्यालय में ही शिक्षा मित्र हैं। इनके दो बच्चे हैं विकास और विशाल है। मां सुशीला देवी और पत्नी आशा देवी रोते-रोते अचेत हो रही थी।
विज्ञापन

ड्यूटी से लौटते समय हुई थी बात
दुबिहा। अनिल जब मऊ से शुक्रवार की शाम चले तो अपनी पत्नी के मोबाइल पर बात करके बताया था की हम घर आ रहे हैं। किसी को बाइक से रसड़ा बाजार भेज दो। पत्नी ने पड़ोस के लड़के को भेज दिया था। जब देर तक पता नहीं चला तो उन्होंने पति के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन जबाब नहीं मिला। कुछ देर बाद बचाव में लगे लोगों ने बताया की उनके बस का ऐक्सिडेंट हो गया है। वह यह सुनते ही बेहोश होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed