फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A vicious crook arrested in SOG and police encounter

Ghazipur News: एसओजी और पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश गिरफ्तार

Sun, 28 May 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
A vicious crook arrested in SOG and police encounter
00000
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने जा रहा बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी भागा
फोटो भी
जनपद में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे मऊ के दो बदमाश, एक फरार
तमंचा, खोखा और कारतूस के साथ बाइक बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर मोड़ के पास शुक्रवार की रात मुठभेड़ में एसओजी और पुलिस टीम ने एक शातिर बदमाश को धर- दबोचा। जबकि उसका साथी टीम को चकमा देकर फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और मातहतों से जानकारी लेने के बाद आवश्यक दिशा- निर्देश दिया। पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में था।
शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह देर रात बुजुर्गा के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी हंसराजपुर की तरफ से काले रंग की पल्सर से दो व्यक्ति तेजी से आते दिखाई पड़े। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो शातिर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया और भागने लगे। कोतवाल अपराधियों का पीछा करने लगे।
विज्ञापन

चौकिया ओवर ब्रिज के पास मौजूद स्वाट टीम और चौकी प्रभारी विशेश्वरगंज को देख बदमाश बाइक घुमाकर हाईवे की ओर भागने लगे। हाईवे की तरफ से भी घेराबंदी देख हड़बड़ाहट में 100 मीटर आगे जाकर नसीरपुर मोड़ के पास बदमाशों की बाइक फिसल कर गिर गई। इसके बाद दोनों बदमाश पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पूछताछ में घायल ने अपना नाम मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी मृत्युंजय राजभर बताया। जबकि उसका साथी मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी शिवम उर्फ परमहंस चौहान चकमा देकर फरार हो गया।
इधर मुठभेड़ की जानकारी होते ही एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी लेने के साथ मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस संबंध में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि मऊ जनपद के दो शातिर बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में आ रहे थे।

इस पर पुलिस और एसओजी टीम चेकिंग अभियान में जुटी हुई थी। नसीरपुर मोड़ के पास बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ, जिसे गिरफ्तार करने के साथ उपचार के लिए भेजा गया है। वहीं फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी दबोच लिया जाएगा। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक तमंचा, चार खोखे, एक कारतूस और एक बाइक बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed