फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A total of five centers were set up in the district for evaluation.

Ghazipur News: मूल्यांकन के लिए जिले में कुल पांच केंद्र बने

Fri, 10 Mar 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
A total of five centers were set up in the district for evaluation.
वर्ष 2023 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अब बोर्ड की ओर से मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी गई है। मूल्यांकन के लिए जिले में कुल पांच केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से दो केंद्रों पर इंटरमीडिएट जबकि तीन केंद्रों पर हाईस्कूल परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन किया जाएगा। बोर्ड की तरफ से शुक्रवार को जारी मूल्यांकन केंद्रों की सूची में राजकीय सिटी इंटर कालेज, शिवपूजन इंटर कालेज मलसा और शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज को हाईस्कूल तथा अष्ट शहीद इंटरमीडिएट कालेज मुहम्मदाबाद और राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर को इंटर की परीक्षा का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इस बार बापू इंटर कालेज सादात को मूल्यांकन केंद्र नहीं बनाया गया है। जबकि यह हर वर्ष मूल्यांकन केंद्र बनता रहा है। मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च से होना प्रस्तावित है। बोर्ड के निर्देश पर संकलन केंद्रों से मूल्यांकन केंद्रों तक कापियों को भेजने की तैयारी भी शुरू हो गई है। जिले में मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस बार मूल्यांकन शुरू होने से पहले परीक्षक, उप प्रधान, उप नियंत्रक और प्रधानाचार्य का प्रशिक्षण कराया जाना है। प्रशिक्षण आडियो और वीडियो दोनों माध्यम से दिया जाएगा। इसके अलावा निर्देश पुस्तिका भी प्रदान की जाएगी। यह पहला अवसर है जब मूल्यांकन के पूर्व परीक्षकों, उप प्रधान, नियंत्रक को प्रशिक्षण देकर ट्रेंड किया जाएगा। परीक्षकों का चयन परिषद की ओर से करके इसकी सूची जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजी जा चुकी है। मूल्यांकन के लिए तैयार कुल 27 प्रपत्र भी भेजा गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अशोकनाथ तिवारी ने बताया कि मूल्यांकन के लिए जिले में कुल पांच केंद्र बनाए गए हैं। मूल्यांकन की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed