फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A speeding pickup collided with a car, killing a young man.

Ghazipur News: तेज रफ्तार पिकअप ने कार में मारी टक्कर, युवक की मौत

Tue, 09 Dec 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
A speeding pickup collided with a car, killing a young man.
औड़िहार तिराहे के पास सड़क हादसे में-----मृतक अमन सिंह। स्रोत- परिजन
गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के औड़िहार तिराहे पर रविवार की रात तेज रफ्तार कटहल लदे पिकअप की टक्कर से कार सवार अमन सिंह (24) की मौत हो गई। युवक कार से पिता और बड़े भाई के साथ बहन के ससुराल चौथ पहुंचाकर घर वापस जा रहा था। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई। सैदपुर कोतवाल शैलेश मिश्रा ने बताया कि आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना के सिधौना गांव निवासी अमन सिंह के बहन की शादी चंदौली जिले में हुई थी। अमन सिंह पिता अपरबल सिंह, बड़े भाई अंकित सिंह और पीएन सिंह के साथ कार से बहन के घर चौथ पहुंचाने गया था। रात में सभी लोग लौट रहे थे। औड़िहार तिराहे पर पहुंचकर आजमगढ़ जाने के लिए जैसे ही कार घुमी, इसी दौरान अचानक वाराणसी की तरफ से एक तेज रफ्तार कटहल लदा पिकअप आया और पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार सवार अमन, अंकित और पीएन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आगे बैठे अपरबल सिंह को आंशिक चोट आईं। घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने धक्का देकर पिकअप में फंसी कार को अलग किया। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहां से डॉक्टरों ने तीनों को वाराणसी में रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान अमन की मौत हो गई। कोतवाल शैलेश मिश्र ने बताया कि अचानक सामने ट्रक आने के चलते हादसे से बचने के लिए चालक ने कार में ब्रेक लगाया, इसी दौरान पीछे से पिकअप ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

झपकी आने से बाइक डिवाइडर से टकराई, भाई-बहन घायल-मरदह। थाना क्षेत्र के हैदरगंज गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे पर झपकी आने से तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा गई। हादसे में भाई- बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रतियोगी परीक्षा देकर भाई- बहन बाइक से वापस घर जा रहे थे। मरदह सीएचसी के डाॅ. सर्वेश कुमार ने बताया कि घायल बहन से पूछताछ में अपना नाम आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना के बिदौल जयराजपुर गांव निवासी रेखा भारती बताया। छोटे भाई का नाम रंजीत राम बताया। भाई- बहन गंभीर रूप से घायल हैं। उपचार के बाद हालत ठीक न होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed