फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A special Sachchramukhi Shivling was decorated

तेरहमुखी शिवलिंग का किया ऋंगार

Tue, 07 Jul 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
A special Sachchramukhi Shivling was decorated
मरदह। शारदा ज्योति समाज गाजीपुर के तत्वावधान में मंगलवार को महाहर धाम स्थित तेरहमुखी शिवलिंग का समाजिक दूरी का पालन करते रुद्राभिषेक, श्रृंगार एवं विशेष आरती का आयोजन किया गया। शुभारंभ गणपति, गौरी एवं महादेव जी की वन्दना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मां सरस्वती एवं आदिशक्ति चण्डी जी की स्तुति की गई। दीप प्रज्वलन संरक्षक डां अरविंद ने किया। तेरहमुखी महादेव का रुद्राभिषेक दूध, दही, घी, शहद, चीनी, पंचामृत, आमरस, भाग, भस्म, अष्टगन्ध, चन्दन आदि से विधिवत किया गया। भगवान शिव का श्रृंगार कमल, गुलाब, बेल, मनार, धतुरा, वेलपत्र, शमी, पुष्प व अबीर, गुलाब, अभ्रक से किया गया। विशेष आरती धूप,दीप, कपूर से सचिव दिनेश्वर दयाल श्रीवास्तव एवं सदस्यों की ओर से किया गया। इस दौरान हर- हर महादेव की गूंज से सारा वातावरण शिवमय हो गया। इस मौके पर डा अरविंद, डा. सुधीर, डा. ईश्वचन्द्र, दिनेश्वर दयाल श्रीवास्तव, प्रज्ञा, नंदिनी श्रीवास्तव, प्रतिमा श्रीवास्तव, अतुल, शिवमूरत, सीता राम, शैलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed