फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A soldier posted in Arunachal dies in an accident

अरुणाचल में तैनात जवान की हादसे में मौत

Mon, 26 Sep 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
A soldier posted in Arunachal dies in an accident
दिलदारनगर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी सीमा सड़क संगठन आर्मी में रोलर चालक के पद पर तैनात जवान की हादसे में बीते 24 सितंबर को अरुणाचल में निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मंगलवार को पार्थिव शरीर आने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन के निवासी अभिमन्यु सिंह (33) सीमा सड़क संगठन में रोलर चालक के पद पर चाइना बार्डर पर लिंगटिंग में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान कार्य करने के लिए रोलर लेकर सड़क मार्ग से कहीं जा रहे थे। अचानक अनियंत्रित होकर रोलर खाई में पलटने से वह घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अरुणाचल के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान 24 सितंबर को उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने के बाद पत्नी चुनम देवी और माता चंचल देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। जवान अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। इधर परिजनों के रोने- बिलखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ दरवाजे पर जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed