{"_id":"61e0668a82494d78dc5e2aec","slug":"a-smuggler-arrested-with-eleven-cattle-ghazipur-news-vns633402232","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 11 मवेशियों को किया बरामद, तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 11 मवेशियों को किया बरामद, तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के कालूपुर तिराहे से पुलिस ने बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप पर लदे 11 मवेशियों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर के पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने वाहन को सीज कर मवेशियों को गोशाला भेज दिया।
उपनिरीक्षक कौशलेंद्र प्रताप सिंह और उपनिरीक्षक प्रमोद यादव पुलिस टीम के साथ बुधवार की दोपहर कालूपुर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर के तरफ से एक तेज रफ्तार पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस ने चालक को पिकअप रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने वाहन की गति तेज बढ़ा दी। कुछ दूरी पर ही पीछा कर घेराबंदी पुलिस ने पिकअप को पकड़ लिया। इस दौरान पिकअप पर लदे 11 मवेशी बरामद हुए। पुलिस तस्कर और पशु लदे वाहन को कब्जे में लेकर थाने पहुंची छानबीन में जुट गई। तलाशी लेने पर तस्कर पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम कन्हैया लाल निवासी रद्दीपुर कोतवाली सैदपुर बताया। देर शाम मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने दूसरे दिन सुबह आरोपी का चालान कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरूप आदर्श ने बताया कि पशु तस्करी में लिप्त एक तस्कर को 11 मवेशियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज चालान कर दिया गया है।