फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A separate open-air facility for women will be constructed in Sherpur; the proposal has been passed

Ghazipur News: शेरपुर में महिलाओं के लिए अलग बनेगा ओपन, प्रस्ताव पास हुआ

Sat, 23 May 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
A separate open-air facility for women will be constructed in Sherpur; the proposal has been passed
गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के शेरपुर ग्राम पंचायत स्थित ग्राम सचिवालय में बैठक हुई। इसमें 15 के सापेक्ष 11 ग्राम पंचायत सदस्यों ने प्रतिभाग किया। महिलाओं और बालिकाओं के लिए अलग ओपन जिम, खेल पार्क विकसित करने की मांग की।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत में ई- लाइब्रेरी की भी स्थापना का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत कराए गए कार्य पर असंतोष व्यक्त किया गया। वार्ड नंबर एक धर्मपुरा में पानी नहीं पहुंचा है जगह-जगह पाइप टूटी हुई है। सड़क खोदकर छोड़ दी गई है जिस पर ग्राम पंचायत सदस्यों ने तत्काल संबंधित विभाग को बनवाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ।
विज्ञापन

सचिव सूर्यभान राय ने बताया कि ग्राम पंचायत की कार्यकारिणी की अंतिम बैठक हुई, जिसमें वित्तीय पर 2026- 2027 में कराए जाने वाले कार्य को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से महिलाओं और बालिकाओं के लिए ओपन जिम, शेरपुर खुर्द में छठ घाट का सुंदरीकरण, सेमरा में गंगा किनारे सामुदायिक शौचालय का निर्माण, ई-लाइब्रेरी, पंचायत उत्सव भवन, गांव सभा की आय बढ़ाने के लिए जारी किए जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिलेख पर 10 रुपये शुल्क लेने, शिकायत एवं सुझाव पेटिका की स्थापना एवं मुख्यमंत्री पुरस्कार के लिए ग्राम पंचायत के शेरपुर का प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अंजलि राय, ग्राम पंचायत सदस्य गीता राय, शशिभूषण राय, रमेश राम, राम प्रसाद चौधरी, सुरेश राम, रमेश राय, कमलेश शर्मा, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed