{"_id":"634ef017dd5a6957d24d13f7","slug":"a-mud-laden-tractor-trolley-crushed-kishore-ghazipur-news-vns6797335129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने किशोर को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने किशोर को कुचला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर थाना क्षेत्र के घोघवा गांव में मिट्टी लदे ट्रैक्टर- ट्राली से कुचलकर मंगलवार की शाम एक किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वाराणसी जनपद के सिंधौरा मवईया गांव निवासी गौतम उर्फ लकी विश्वकर्मा (13) दो भाई, एक बहन और मां सोनी के साथ घोघवा गांव स्थित अपने ननिहाल में रहता था। देर शाम वह घर के बाहर सड़क पर निकला था। इसी दौरान तेज रफ्तार मिट्टी लेकर जा रही अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली बालक को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। हादसे के बाद ग्रामीण एवं परिजन शोर मचाते हुए घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। तब-तक चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया। परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद माता सोनी विश्वकर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक ननिहाल में बचपन से ही रहता था और यहीं रहकर पढ़ाई करता था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पिता पूना में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर परिवार का जीवन यापन करते थे। पुत्र की मौत की जानकारी होते ही वह घर के लिए रवाना हो गए। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया की मामला संज्ञान में हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली हैं, तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से बालिका की मौत
खानपुर। क्षेत्र के घोघवा गांव निवासी शालू यादव (9) की मंगलवार को बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। शालू यादव अपने घर में टीवी का प्लग लगा रही थी। इस दौरान कटे हुए केबल के संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। घर के अन्य बच्चों के शोर मचाने चिल्लाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे विद्युत तार से अलग करने के बाद इलाज के लिए सैदपुर सीएचसी लाए। जहां डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। चार बहन और एक भाई में सबसे बड़ी बेटी शालू की मौत से मां रीता देवी रोते- रोते अचेत हो जा रही थी। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद