फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A mountain of sorrows broke on the family, mother's lap was deserted

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सूनी हो गई मां की गोद

Sat, 29 Oct 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
A mountain of sorrows broke on the family, mother's lap was deserted
करंडा। गंगा में डूबने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत की घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। मां की गोद तो पत्नी की मांग सूनी हो गई। बुआ और मां की पूजा के लिए चाचा के साथ वेदी बनाने गए इकलौते पुत्र ओम की मौत से गांव में कोहराम मच गया। वहीं मासूम पुत्र के सिर से पिता का साया उठने का दर्द परिजन ही नहीं गांव के लोगों के आंखों से गिर रहे आंसू से साफ दिखाई पड़ रहा था। देर शाम दोनों शवों का परिजनों ने चोचकपुर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार में शांति, सुख एवं समृद्धि के साथ पुत्र दीर्घायु की मंगल कामना के लिए ओम गिरी की मां कुसुम छठ महापर्व की पूजा के लिए ननद ऊषा गिरी के साथ जुटी थी। घर की साफ-सफाई के साथ नहाय-खाए के साथ पूजा का शुभारंभ होना था। घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस इकलौते पुत्र ओम के लिए वह छठ महापर्व का व्रत शुरू करने जा रही है। वह गंगा में डूबने से हादसे का शिकार हो जाएगा। गंगा से ओम का शव निकलते ही मां कुसुम देवी, पिता संजय गिरी दहाड़े मारकर रोने लगे। वहां खड़े लोगों की आंख भी भर गई। इधर चचेरे भाई सुजीत गिरी का शव देखकर पूरा परिवार बिलख पड़ा। पत्नी रुकमणी देवी अपने छह माह के पुत्र को गोद में लेकर रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। पिता की गोद में खिलखिला उठने वाला मासूम को क्या पता था कि उसके सिर से पिता का साथ हमेशा के लिए उठ गया है। घटना की जानकारी होते ही रिश्तेदार ही नहीं क्षेत्र के लोगों की भीड़ दरवाजे पर जुट गई। महिलाओं की करुण वेदना को देखकर वहां मौजूद हर किसी के आंख भर जा रही थी। गांव के लोग किसी तरह परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। देर शाम दोनों शवों का परिजनों ने चोचकपुर गंगा घाट पर एक साथ दाहसंस्कार कर दिया, जिसे देख ग्रामीणों का भी कलेजा कांप उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed