फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A metal crash barrier is being installed on the footpath of Hamid Setu

Ghazipur News: हमीद सेतु के फुटपाथ पर लगाया जा रहा मेटल क्रैश बैरियर

Sat, 24 Oct 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
A metal crash barrier is being installed on the footpath of Hamid Setu
मेटल क्रैश बैरियर लगाने के लिए वीर अब्दुल हमीद सेतु के फुटपाथ पर लगाई जा रही धातु की प्लेटें। स
सुहवल। वीर अब्दुल हमीद सेतु पर सड़क हादसों को रोकने और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फुटपाथ के किनारे मेटल क्रैश बैरियर लगाया जा रहा है। बैरियर को मजबूती देने के लिए फुटपाथ पर धातु की प्लेटें भी लगाई जा रही हैं। इसका उद्देश्य अनियंत्रित वाहनों को पुल से नीचे गंगा में गिरने से रोकना और दुर्घटनाओं में जान-माल के नुकसान की आशंका कम करना है। एनएचएआई की ओर से पहले भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई इंतजाम किए गए हैं। सेतु पर जगह-जगह यातायात संबंधी साइन बोर्ड, हाईटेक सीसीटीवी कैमरे और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होने संबंधी सूचना बोर्ड लगाए हैं। इसके अलावा, निर्धारित ऊंचाई से अधिक वाहनों को रोकने के लिए सेतु के दोनों तरफ हाइटगेज भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

अब मेटल क्रैश बैरियर लगाने का कार्य सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक कदम है। पुल पर मेटल क्रैश बैरियर वाहनों को किनारे से नीचे गिरने से रोकने में मदद कर सकता है। वहीं पैदल राहगीरों की सुरक्षा के लिए फुटपाथ की रेलिंग भी महत्वपूर्ण है। वहीं एनएचएआई के परियोजना निदेशक अजय सिंह ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह कार्य कराया जा रहा है, ताकि वाहनों और लोगों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed