फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A memorable evening with songs and ghazals

Ghazipur News: गीतों और गजलों से यादगार हुई शाम

Tue, 20 Dec 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
A memorable evening with songs and ghazals
उर्दू पत्रकारिता के दो सौ साल पूरे होने पर उर्दू के मशहूर पत्रकार स्वर्गीय हारून रशीद खां अलीग की याद में बज्म-ए-अदब मनिया की ओर से रविवार को गांव स्थित अहाते में मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न स्थानों से आए कवियों व शायरों ने प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ हाफिज ताहिर के तिलावत ए कलाम पाक से हुआ।
विज्ञापन

इसी के साथ अहाता पूरी तरह साहित्यिक माहौल में तब्दील हो गया। श्रोता कविता और शेर-ओ-शायरी पर झूमते रहे। कार्यक्रम में डा. साजिद गाजीपुरी ने अपने मुशायरे से जहां चार चांद लगा दिया, वहीं नजर गाजीपुरी ने गम में औरों के जलते रहे, मोम थे हम पिघलते रहे। ये तो मां की दुआ थी कि हम, हादसों से संभलते रहे।
विज्ञापन

अहकम गाजीपुरी ने बाबा आदम की खता को जो खता कहते हैं, उनको कम जर्फ़ सभी अहले वफ़ा कहते हैं पढ़ा। इरशाद खलीली ने पढ़ा चल रहा है ये जमाना नफरतों तफरीक पर, ऐ मोहब्बत बात आ पहुंची तेरी तहकीक पर। इनके आलावा अख्तर कुरैशी, अयूब सैफी, मिथिलेश गहमरी, भोजपुरी के वयोवृद्धि कवि अनंतदेव पांडेय, बादशाह राही, शमीम गाजीपुरी, मुमताज साहिल, आसी युसूफपुरी,चंचल युसूफपुरी, सीपी सुमन आदि ने अपने गजल और शायरी के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बारा साहित्य मंच के सरपरस्त सरवत महमूद खां ने बज्म-ए-अदब मनिया का अर्थ पेश करने के साथ ही इस कमेटी के बनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। संचालन डा. नाहिद एवं खान ज्या मोहम्मद क़ासिम ने संयुक्त रुप से किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रसिद्ध लेखक शाहनवाज खान मुजाहिद, मंसूर आलम खान आदि का योगदान रहा। इस दौरान ग्राम प्रधान मनिया शब्बीर खान, कुंवर नसीम रजा खान, डाक्टर वसीम रजा, इक़बाल खान, शाहनवाज खान बीडीसी, हैदर खान,अबुबकर खान उर्फ बेचन सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed