फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A link was sent in the message, and on clicking it, Rs 69,008 was deducted from the account.

Ghazipur News: मेसेज में भेजा लिंक, क्लिक करते ही खाते से कट गए 69008 रुपये

Wed, 10 Dec 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
A link was sent in the message, and on clicking it, Rs 69,008 was deducted from the account.
गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के रविंद्रपुरी गोराबाजार निवासी मोहित सिंह यादव ने सोमवार की शाम एक अज्ञात के खिलाफ ठगी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

तहरीर में पुलिस को बताया कि मैसेज में लिंक भेजकर चार बार में पीड़ित की पत्नी के खाते से 69008 रुपये निकाल लिए। कोतवाल महेंद्र सिंह के मुताबिक पीड़ित मोहित सिंह यादव ने तहरीर देकर बताया कि बीते 30 नवंबर की शाम साढ़े पांच बजे उनकी पत्नी के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया।

अज्ञात व्यक्ति ने पत्नी से कहा कि आपके पति ने 4000 रुपये भेजने के लिए कहा है और बोला कि फोन पे पर भेज दीजिए।
अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए मैसेज को खोलकर पत्नी ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, चार बार में 69008 रुपये कट गए। इस घटना की शिकायत 1930 पर दर्ज कराई। कोतवाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed