फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A laborer who left his in-laws' house was hit by a train and died

Ghazipur News: ससुराल से निकले मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत

Sun, 13 Jul 2025 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
A laborer who left his in-laws' house was hit by a train and died
नंदगंज। सहेड़ी हाॅल्ट के पास शनिवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। वह ससुराल से देर रात खाना खाकर बलिया जाने के लिए ट्रेन पकड़ने हाॅल्ट पर जा रहा था। भगवानपुर किशोहरी गांव निवासी राजेश बिंद (40) शनिवार की सुबह ससुराल सराय शरीफ गए थे। देर रात वह बलिया जाने के लिए घर से सहेड़ी हॉल्ट के लिए निकले। इस दौरान छुट्टा पशु को देख वह रेलवे ट्रैक पर आ गए। इधर आ रही ट्रेन पर उनकी नजर नहीं पड़ी और धक्का लगने से उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर ससुराल के लोग पहुंचे। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी भेज दिया। पत्नी अनीता और माता कुंती भी शोकाकुल हो गए। नंदगंज थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ससुर शिवमुनी बिंद ने ट्रेन से कट कर मौत की तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed