फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A laborer died after coming in contact with a high tension wire while straightening the iron rod, a teenager got burnt

Ghazipur News: सरिया को सीधा करते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, किशोर झुलसा

Thu, 01 May 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
A laborer died after coming in contact with a high tension wire while straightening the iron rod, a teenager got burnt
जमानिया। सुहवल थाना क्षेत्र के गरूआ- मकसूदपुर गांव में बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन मकान की पिलर ढलाई के दौरान टेढ़े सरिया को सीधा करते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। एक किशोर झुलस गया। पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे किशोर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कालूपुर निवासी इंदल राम (35) ससुराल गरूआ- मकसूदपुर गांव में एक व्यक्ति के यहां मकान निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे। पिलर ढलाई के दौरान वह सरिया को सीधा कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से सरिया संपर्क में आ गया। करंट की चपेट में आने से इंदल राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथ कार्य रहा ईजरी गांव जितेंद्र गंभीर रूप झुलस गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे किशोर को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर इंदल राम की मौत की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी रमरतिया देवी, मां रूघनी देवी बेसुध हो गई। पिता कपूरचंद राम ने बताया कि उनके पांच पुत्रों में इंदल बीच का था। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाता था। करीब दस वर्ष पूर्व उनकी शादी गरुआ-मकसूदपुर में हुई थी। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed