फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A junk dealer lured an innocent girl with Kurkure and raped her.

Ghazipur News: कुरकुरे का लालच देकर कबाड़ीवाले ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म

Sun, 22 Feb 2026 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
A junk dealer lured an innocent girl with Kurkure and raped her.
शादियाबाद । गांव-गांव कबाड़ की खरीदारी करने वाले युवक ने रविवार की शाम कुरकुरे का पैकेट दिखाकर तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता के घर पीछे यह घटना की। महिलाओं के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। मां की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्जकर आरोपी से पूछताछ कर रही है। उधर, अधिक खून बहने से मासूम की हालत नाजुक है और उसका एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

भुड़कुड़ा सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि एक गांव की महिला ने तहरीर देकर बताया कि नंदगंज थानाक्षेत्र के सौरम गांव निवासी अच्छेलाल राम गांव में कबाड़ खरीदता है। शाम करीब चार बजे अच्छेलाल ने तीन वर्षीय बच्ची को कुरकुरे के पैकेट का लालच देकर पकड़ लिया। इसके बाद उसे घर के पीछे सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी भाग रहा था। जब बच्ची को तलाशते हुए लोग घर के पीछे पहुंचे तो वह खून से लथपथ मिली। ग्रामीणों ने आरोपी कबाड़ीवाले को पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई। पीड़िता की मां की तहरीर पर नंदगंज के सौरम गांव निवासी अच्छेलाल राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर ली गई है। वहीं, मासूम को अस्पताल भेजा गया है। साथ ही पुलिस छानबीन में भी जुटी हुई है।
विज्ञापन


पहले भी हुए हैं इस तरह के मामले
9 दिसंबर 2024 : नोनहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दुकान में कक्षा 6 में पढ़ने वाली 13 वर्षीय किशोरी से दूसरे वर्ग के 52 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था। किशोरी के हाथ-पांव बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था और दुकान में बनी पटरी पर छिपा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 अगस्त 2025 : सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चचेरे भाई (किशोर) ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सात वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। के साथ मेंहदी कार्यक्रम में डफली वाले ने दुष्कर्म कर गंभीर हालत में छोड़ दिया था।

कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में करीब 11 माह पूर्व एक तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने गांव के एक नाबालिग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
27 जुलाई 2024 को घर के बाहर खेल रही ढाई वर्षीय मासूम के साथ गांव के ही युवक ने बंसवारी में ले जाकर दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed