फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A hut caught fire due to sparks from a short circuit

Ghazipur News: शार्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग

Thu, 23 Apr 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
A hut caught fire due to sparks from a short circuit
मरदह। थाना क्षेत्र के बस्तपुर मुस्तफाबाद गांव में बुधवार की शाम 7 बजे विद्युत के शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। आग में घर गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। गांव निवासी चन्द्रमी देवी ने बताया कि वह शाम को झोपड़ी के बाहर बैठी थी। इसी दौरान बगल से गुजर रहे विद्युत तार से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में झोपड़ी में रखा आठ क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल चावल, कपड़ा, साड़ी, चारपाई, बिस्तर और 30 हजार रुपये नगदी, सोने, चांदी के आभूषण जलकर नष्ट हो गए। क्षेत्रीय लेखपाल संजय गुप्ता ने बताया कि घटना का निरीक्षण करके क्षति का आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed