फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A handicapped person died after being hit by a train and a young man died after falling

Ghazipur News: ट्रेन की चपेट में आने से दिव्यांग और गिरने से युवक की गई जान

Sun, 01 Jun 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
A handicapped person died after being hit by a train and a young man died after falling
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से दिव्यांग सहित दो लोगों की मौत हो गई। जमानिया में ट्रेन से गिरकर मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस छानबीन में जुटी थी।
विज्ञापन

नंदगंज : बबुरा गांव निवासी दिव्यांग रामकिशुन गिरी (52) की मानसिक हालत कई वर्षों से ठीक नहीं थी। सुबह घर से निकले थे। मुड़वल गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जमानिया : स्थानीय स्टेशन स्थित बाईपास फाटक से सुबह करीब 10:11 बजे डाउन लाइन पर 12326 गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस गुजर रही थी। इसी दौरान एक 23 वर्षीय अज्ञात युवक ट्रेन से गिरा और पोल से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन जाने के बाद यात्रियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अचेत पड़े घायल युवक को एंबुलेंस से पीएचसी भेज दिया। जांच के बाद डाॅक्टर अमित चौरसिया ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो मृतक की जेब से गया से चेन्नई का जनरल का टिकट और कुछ नकदी मिली। हालांकि पहचान के संबंधित कोई दस्तावेज और मोबाइल आदि बरामद नहीं हुआ। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को माॅर्च्यूरी भेज दिया गया। शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है। रेलवे पुलिस से भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed