फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A government baraat ghar will be constructed in the district with one crore rupees

Ghazipur News: जनपद में एक करोड़ से बनेगा सरकारी बरात घर

Wed, 11 Dec 2024 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
A government baraat ghar will be constructed in the district with one crore rupees
गाजीपुर। जनपद में पहली बार सरकारी बरात घर के निर्माण को लेकर कवायद चल रही है। अब तक जनपद में एक भी सरकारी बरात घर नहीं है।
विज्ञापन

एक करोड़ से लगभग 4000 स्क्वायर फीट में सरकारी बरात घर का निर्माण होगा। इसका निर्माण होने से संबंधित इलाकों के ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी। हालांकि अभी स्थान का चयन नहीं किया गया है।
प्रदेश सरकार की मंशा है कि प्रत्येक जिले में सरकारी बरात घर का निर्माण कराया जाए। इसी के तहत जिले में भी इसे लेकर कवायद चल रही है। ऐसे में जनपद में एक बरात घर आना तय है। बीते दिनों प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पंचायती राज अधिकारियों की बैठक शासन स्तर पर हो चुकी है।
विज्ञापन

इसमें तय किया गया कि जिलास्तर पर सरकारी बरात घर का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर पंचायतीराज विभाग सक्रिय हो गया है। डीपीआरओ अंशुल मौर्या ने बताया कि बरात घर को लेकर प्रक्रिया चल रही है। अभी स्थान तय नहीं किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed