फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A girl was taken to a garden and raped, case registered

Ghazipur News: बगीचे में ले जाकर युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Sat, 17 May 2025 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
A girl was taken to a garden and raped, case registered
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती को बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने शुक्रवार की रात आरोपी युवक और एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वहीं पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गत 15 मई को परिवार के सदस्य शादी समारोह में गए थे।
घर पर बेटी अकेली थी। इसी दौरान रात में गांव की एक महिला उसे बहला-फुसलाकर घर के बाहर बगीचे में शौच के लिए ले गई।
बगीचे में पहले से मौजूद आरोपी युवक ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी तब हुई, जब गांव की दूसरी महिला ने साजिश रचने वाली महिला को आरोपी युवक से फोन पर बात करते हुए सुना।
विज्ञापन

इसके बाद जब परिजनों ने बेटी से जानकारी ली तो उसने रोते हुए पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और साजिश रचने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल भेज दिया। कोतवाल शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर बरेसर थाना क्षेत्र के अतरौली गांव निवासी बबलू राजभर और साजिश रचने वाली आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
घटना के बाद से दोनों लापता हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed