{"_id":"6552f7f4336dfdae190ec319","slug":"a-girl-missing-for-two-days-was-found-injured-in-a-paddy-field-with-her-throat-slit-suspicion-of-misdeed-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: दो दिन से लापता युवती धान के खेत में घायल अवस्था में मिली, गला रेता हुआ; दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: दो दिन से लापता युवती धान के खेत में घायल अवस्था में मिली, गला रेता हुआ; दुष्कर्म की आशंका
Tue, 14 Nov 2023 10:00 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 14 Nov 2023 10:00 AM IST
सार
जमानिया सीओ विधि भूषण मौर्य ने परिजनों से पूछताछ करने के बाद पीड़िता के परिजनों से पूछताछ की। साथ ही अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv,
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता गंभीर रूप से घायल किशोरी सोमवार की देर शाम धान के खेत में मिली। किशोरी का गला रेता हुआ था और सिर पर गंभीर चोट भी थे। वह अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा गया। इसके बाद डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
जमानिया सीओ विधि भूषण मौर्य ने परिजनों से पूछताछ करने के बाद पीड़िता के परिजनों से पूछताछ की। साथ ही अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। इस घटना को लेकर परिजनों सहित ग्रामीणों में थानाध्यक्ष के लापरवाही के चलते आक्रोश है। परिजनों व ग्रामीणों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जाहिर किया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने टीम गठित कर आरोपियों को दबोचने का निर्देश दिया। एसपी को पीड़िता के परिजनों ने बताया कि बीते 11 नवंबर को पुत्री घर से खेत जा रही थी। घर वापस नहीं आई। सूचना और तहरीर के बाद पुलिस ने खानापूर्ती के लिए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज तो कर लिया, लेकिन पुत्री की खोजबीन को लेकर मौन साधे रही। इधर पुलिस ने इसके खुलासे के लिए कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटने के साथ ही कई मोबाइल नंबरों को भी सर्विलांस के जरिए ट्रेस करने में जुटी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ओंमवीर सिंह ने बताया कि घटना गंभीर है। इसके खुलासे के लिए टीमें लगी हैं। बताया कि किशोरी का ट्रामा सेंटर इलाज चल रहा है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन