फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A girl missing for two days was found injured in a paddy field, with her throat slit; suspicion of misdeed

UP Crime: दो दिन से लापता युवती धान के खेत में घायल अवस्था में मिली, गला रेता हुआ; दुष्कर्म की आशंका

Tue, 14 Nov 2023 10:00 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 14 Nov 2023 10:00 AM IST
सार

जमानिया सीओ विधि भूषण मौर्य ने परिजनों से पूछताछ करने के बाद पीड़िता के परिजनों से पूछताछ की। साथ ही अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन
A girl missing for two days was found injured in a paddy field, with her throat slit; suspicion of misdeed
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता गंभीर रूप से घायल किशोरी सोमवार की देर शाम धान के खेत में मिली। किशोरी का गला रेता हुआ था और सिर पर गंभीर चोट भी थे। वह अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा गया। इसके बाद डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।  

विज्ञापन


जमानिया सीओ विधि भूषण मौर्य ने परिजनों से पूछताछ करने के बाद पीड़िता के परिजनों से पूछताछ की। साथ ही अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। इस घटना को लेकर परिजनों सहित ग्रामीणों में थानाध्यक्ष के लापरवाही के चलते आक्रोश है। परिजनों व ग्रामीणों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जाहिर किया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने टीम गठित कर आरोपियों को दबोचने का निर्देश दिया। एसपी को पीड़िता के  परिजनों ने बताया कि बीते 11 नवंबर को पुत्री घर से खेत जा रही थी। घर वापस नहीं आई। सूचना और तहरीर के बाद पुलिस ने खानापूर्ती के लिए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज तो कर लिया, लेकिन पुत्री की खोजबीन को लेकर मौन साधे रही। इधर पुलिस ने इसके खुलासे के लिए कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटने के साथ ही कई मोबाइल नंबरों को भी सर्विलांस के जरिए ट्रेस करने में जुटी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ओंमवीर सिंह ने बताया कि घटना गंभीर है। इसके खुलासे के लिए टीमें लगी हैं। बताया कि किशोरी का ट्रामा सेंटर इलाज चल रहा है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed