फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A fine of Rs 22,100 was collected during the campaign

Ghazipur News: अभियान में 22100 रुपये जुर्माना वसूला

Thu, 10 Apr 2025 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 22,100 was collected during the campaign
दिलदारनगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बेटिकट, महिला कोच और स्टेशन परिसर में धूम्रपान करते हुए 46 लोगों को पकड़ा गया। उनसे 22100 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। इससे यात्रियों में खलबली मची रही। पीडीडीयू रेल मजिस्ट्रेट के निर्देश पर दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत रेलवे नियमों का उल्लंघन करते हुए कई यात्री पकड़े गए। मेल एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा कर रहे कई लोगों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

कुछ यात्रियों को महिला कोच में अनधिकृत प्रवेश करते पाया गया, जबकि कुछ पायदान पर यात्रा करने और रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान पकड़े गए। स्टेशन परिसर में धूम्रपान कर रहे यात्रियों पर भी कार्रवाई की गई। निर्धारित पार्किंग स्थल के बाहर वाहन खड़ा करने वालों पर भी जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

रेलवे अधिनियम के तहत कुल 46 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे कुल 22,100 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जुर्माना भरने के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। इस अभियान में जीआरपी प्रभारी मुन्ना लाल के नेतृत्व में चेकिंग टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed