फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A farmer was shot and seriously injured in a land dispute.

Ghazipur News: जमीन विवाद में किसान को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

Mon, 12 Jan 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
A farmer was shot and seriously injured in a land dispute.
इलिया। थाना क्षेत्र के डेहरी खुर्द गांव में रविवार की शाम जमीनी विवाद के चलते एक किसान पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शाम लगभग साढ़े छह बजे हुई, जब 42 वर्षीय तेजबली चौहान गांव स्थित एक दुकान से किराने का सामान खरीदकर साइकिल से चकिया–इलिया मार्ग होते हुए अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही तेजबली सांवलसोत मोड़ के पास पहुंचे, तभी एक काले रंग की वाहन से आए अज्ञात हमलावरों ने उन पर तीन राउंड फायरिंग की। गोलीबारी में एक गोली तेजबली के पेट में जा लगी, जिससे वह साइकिल सहित सड़क पर गिर पड़े। आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत उठाकर स्थानीय निजी चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी रघुराज मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद एडिशनल एसपी आनंद चंद्रशेखर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के प्रारंभिक निरीक्षण और ग्रामीणों के बयानों के आधार पर पता चला कि यह हमला तेजबली चौहान और उनके गांव के ही रवि शंकर मिश्रा के बीच लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद का परिणाम है। विवाद का मुकदमा पहले ही न्यायालय में लंबित था। प्रारंभिक जांच में फायरिंग करने वाले की पहचान रवि शंकर मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय हो गई है। साथ ही गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

एडिशनल एसपी आनंद चंद्रशेखर ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट संकेत हैं कि यह हमला पुराने जमीनी विवाद का नतीजा है। आरोपी की पहचान हो चुकी है और जल्द ही गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed