{"_id":"6ab6d6e4c0c163e73f0eeb9e","slug":"a-campaign-to-control-communicable-diseases-will-be-conducted-in-october-featuring-anti-larval-spraying-and-fogging-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-160909-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए अक्तूबर में चलेगा अभियान, एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए अक्तूबर में चलेगा अभियान, एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग होगी
विज्ञापन
गाजीपुर। मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया और दिमागी बुखार समेत संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जिले में अक्तूबर महीने में विशेष अभियान चलाया जाएगा। एक से 31 अक्तूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 12 से 31 अक्तूबर तक दस्तक अभियान चलेगा। इसके तहत गांव से लेकर शहर तक साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, फॉगिंग और एंटी लार्वा के छिड़काव पर जोर रहेगा।
राइफल क्लब सभागार में बृहस्पतिवार देर शाम जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में हुई अंतर्विभागीय समन्वय बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई।
अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों, नालों और नालियों की सफाई कराई जाएगी। इनमें एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ कूड़े का भी समुचित निस्तारण कराया जाएगा। शहर और गांवों में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और फॉगिंग का विशेष कार्यक्रम चलाया जाएगा। नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को हैंडपंपों के पानी की जांच कराने और ओवरहेड टैंकों की सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। 12 से 31 अक्तूबर तक चलने वाले दस्तक अभियान के तहत संचारी रोगों की रोकथाम के लिए गतिविधियां संचालित की जाएंगी। महिलाओं और कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर माइक्रोप्लान जिला मलेरिया अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामकुमार, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार, आदि मौजूद रहे।