फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A big welcome on return home winners

घर लौटने पर विजेताओं का भव्य स्वागत

Fri, 20 Mar 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 20 Mar 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
A big welcome on return home winners

नेहरु युवा केंद्र संगठन युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से मऊ में

विज्ञापन
आयोजित राज्यस्तरीय राष्ट्रीय एकता शिविर में वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में भाग लेने गए प्रतिभागी अपने हुनर का जलवा दिखाते हुए अव्वल रहे। सफल होकर टीम के लौटने पर शहर से पीरनगर स्थित वेलफेयर क्लब कार्यालय पर शुक्रवार को क्लब के अध्यक्ष डा. शरद कुमार सहित अन्य सदस्यों ने विजयी प्रतिभागियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।


नेहरु युवा केंद्र संगठन एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से मऊ में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय एकता का शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें भाग लेने के लिए 15 मार्च को दलनायक एवं क्लब परीक्षा प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में शैलेंद्र, जूही मौर्या, पंकज, सुजीत, विकास, मुलायम, सूर्यरेखमणि, मंजीत, मोहित, कार्तिकेय, गौतम, राहुल, राजकुमार की 13 सदस्यीय टीम गई थी। इस दौरान टीम ने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अव्वल रही।

क्लब के अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने बताया कि इस शिविर में गायन, नृत्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आधार पर क्लब की तरफ से भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ स्थान मिला। स्वागत करने वालों में क्लब के अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा, पवन पांडेय, चंद्रिका प्रसाद, रामनगीना प्रजापति, डा. जितेंद्र कुमार, पीआरओ सिद्धार्थ मालवीय, नागेंद्र कुशवाहा, विवेक सिंह, राजकुमार, सत्यदेव दुबे थे। इस मौके पर नेहरु युवा केंद्र गाजीपुर के लेखाकार सुभाष जी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed