फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A 300-bed hostel will be built in the medical college campus

Ghazipur News: मेडिकल कॉलेज परिसर में बनेगा 300 बेड का हॉस्टल

Tue, 13 May 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
A 300-bed hostel will be built in the medical college campus
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में 300 बेड के हॉस्टल का निर्माण होगा। करीब 22 करोड़ से बनने वाले भवन के लिए अप्रैल के अंतिम सप्ताह में शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

इसमें 180 बेड के गर्ल्स और 120 बेड के बॉयज हास्टल का निर्माण होगा। इससे एमबीबीएस के नए छात्र-छात्राओं को दाखिला लेने के बाद रहने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

शहर के आरटीआई मैदान स्थापित मेडिकल कॉलेज को चार वर्ष होने को हैं। ऐसे में एमबीबीएस के चार बैच का अध्ययन भी लगातार चल रहा है। वहीं कॉलेज में पैरामेडिकल की पढ़ाई भी करीब एक वर्ष से संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि नर्सिंग कॉलेज स्थापित कराने के लिए भवन निर्माण का कार्य भी तेजी से परिसर में चल रहा है। वर्तमान समय में करीब 40 प्रतिशत कार्य भी पूरा हो चुका है। चिकित्सा-शिक्षा के क्षेत्र में आ रहे छात्र-0छात्राओं को दाखिले के बाद पढ़ाई के साथ उनके खेलकूद और रहने के लिए आवास की व्यवस्था कराई जा रही है, जिससे कॉलेज में दाखिला लेने वाले छात्रों को इधर-उधर रहना न पड़े।

छात्र-छात्राओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने 300 बेड के हाॅस्टल निर्माण के लिए परिसर में ही भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेजा है। वहां से हरी झंडी मिलने और धनराशि जारी होने पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed