फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A 25,000 rewardee was arrested in an encounter and was shot in the leg.

Ghazipur News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sun, 19 Oct 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
A 25,000 rewardee was arrested in an encounter and was shot in the leg.
गाजीपुर। रामपुर मांझा पुलिस ने रविवार की रात जेवल गांव के पास मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी और दो महीने पहले पूर्व यूनियन बैंक मित्र से हुए लूट के मामले में वांछित को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वांछित घायल हो गया। घायल बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा, एक कारतूस और एक बाइक के साथ लूट के 60000 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने बताया कि करीब दो माह पूर्व यूबीआई बैंक से पैसा उतार कर बैंक मित्र जा रहा था। इसी दौरान लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस टीम वांछित सरौली गांव निवासी सोनू चौधरी को दबोचने के लिए जुटी हुई थी। सूचना पर जेवल गांव के पास आरोपी पुलिस टीम को देखकर फायर झोंकने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि आठ अगस्त को रामपुरमांझा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के पास धरवां गांव निवासी व सहज जनसेवा केंद्र संचालक छोटे प्रजापति से दोपहर ढाई बजे दिनदहाड़े बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने 5.47 लाख रुपये लूट लिया था। इसके बाद तमंचे से हवा में तीन राउंड फायरिंग करते हुए भाग गए थे। इस घटना में मुठभेड़ में घायल 25000 का इनामी बदमाश सोनू चौधरी वांछित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed