शहर के नवापुरा घाट पर मंगलवार को क्रूज से 21 सदस्यीय पर्यटकों का दल पहुंचा। इसके बाद वाहन से शहर के गोराबाजार स्थित लॉर्ड कॉनवालिस, मिश्रबाजार, लालदरवाजा आदि का भ्रमण करने के बाद दल कलक्टर घाट से क्रूज पर सवार होकर बक्सर के लिए रवाना हो गया। क्रूज के लाइजनिंग प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शहर के नवापुरा गंगा घाट पर राजमहल क्रूज से सुबह नौ बजे सैलानियों का दल उतरा। इसके बाद नवापुरा घाट से वाहन में बैठकर गोराबाजार स्थित लार्ड कॉनवालिस का मकबरा पहुंचा। मकबरे का भ्रमण करने के बाद वाहन से मिश्रबाजार चौराहे पर पहुंचकर पैदल ही शहर के मिश्रबाजार, कोतवाली तिराहा, लाल दरवाजा, झून्नूलाल का चौराहा होेते हुए होते हुए दल कलक्टर घाट पहुंजा। इस दौरान मिश्राबाजार स्थित दुकानों पर लगे सजावट के समानों की जानकारी लेने के साथ ही खरीदारी की। चुनार से 21 सितंबर को क्रूज के माध्यम से पर्यटक 21 सदस्यीय पर्यटकों का दल कोलकाता के लिए निकला है। इस दौरान चुनार, वाराणसी, गाजीपुर, बक्सर, पटना, राजगीर, नालंदा, बाढ़, होते हुए कोलकत्ता को जाएंगे। क्रूज पर सवार विश्व जीत सिंह ने बताया कि 21 सितंबर को चुनार से निकलने के बाद, 22 सितंबर को वाराणसी के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करने के बाद 23 सितंबर को गाजीपुर पहुंचे। दल को एक अक्तूबर को कोलकत्ता पहुंचना है। इस दल में आस्ट्रेलिया, जर्मनी, इंग्लैंड और अमेरिका के सैलानी शामिल हैं।