फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नई तहसील सेवराई में शामिल होंगे 142 राजस्व ग्राम

नई तहसील सेवराई में शामिल होंगे 142 राजस्व ग्राम

Wed, 08 May 2013 05:30 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Wed, 08 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। जमानियां तहसील के अधिवक्ताओं के भारी विरोध के बावजूद जिला प्रशासन ने सेवराई नाम से नई तहसील के गठन का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। इस नई तहसील में 142 गांव शामिल किए जाएंगे। भदौरा के सभी गांव और रेवतीपुर के साथ जमानियां के आंशिक गांवों को इस तहसील में शामिल किया गया है। शासन ने जल्द ही नई तहसील की घोषणा के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में जमानियां तहसील क्षेत्र में 394 गांव आते हैं। इसी तरह पांच कानूनगो सर्किल हैं। अब सेवराई में तहसील बनाने का जिला प्रशासन के साथ ही शासन ने लगभग खाका खींच दिया है। पिछले वर्ष शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जो रिपोर्ट भेजी थी उसके मुताबिक नई तहसील में तीन थाने आएंगे। गहमर थाने के सभी गांव इसमें शामिल होंगे जबकि दिलदारनगर और सुहवल थाना के कुछ गांव शामिल होंगे। इसमें पांच पुलिस चौकी होगी। इस तहसील क्षेत्र में 142 राजस्व गांव होंगे। न्याय पंचायत 11 होगी और ग्राम पंचायतों की संख्या 55 रहेगी। लेखपाल क्षेत्र 48 रहेगा। राजस्व निरीक्षकों की संख्या तीन होगी। नायब तहसीलदारों के क्षेत्र में एक पूरा रहेगा जबकि दो आंशिक होगा। रेलवे स्टेशनों की संख्या तीन होगी। 26 संग्रह अमीन तैनात किए जाएंगे। इस तहसील में दो लाख 66 हजार 764 किसानो चिह्नित किए गए हैं। तहसील क्षेत्र का कृषि क्षेत्रफल 29884.503 होगा। अकृषि क्षेत्र 6777.855 रहेगा। प्रस्तावित तहसील का कुल क्षेत्रफल 36662.358 हेक्टेयर होगा। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक इस तहसील की कुल जनसंख्या 2011 के मुताबिक तीन लाख 26 हजार 47 होगी। बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 116 होगी जबकि जूनियर हाईस्कूल 55 और हाईस्कूलों की संख्या 5 रहेगी। इस तहसील में 15 इंटर कालेज भी चिह्नित किए गए हैं। पांच डिग्री कालेज भी हैं। नई तहसील का पूरा खाका बनाने के बाद इसे शासन को भेज दिया गया है। संभावना है कि लोकसभा चुनाव से पहले शासन सेवराई को नई तहसील बनाने की घोषणा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed