फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   महायज्ञ को निकाली गई कलशयात्रा

महायज्ञ को निकाली गई कलशयात्रा

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। रघुवरगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर में महामंडलेश्वर फलाहारी बाबा की देखरेख में 16 से 22 नवंबर तक चलने वाले श्री विष्णु नारायण महायज्ञ के लिए शुक्रवार को यज्ञ स्थल से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें लगभग दो सौ गाड़ियों एवं मोटरसाइकिल जुलूस में काफी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कलश यात्रा रघुवरगंज, राजेमपुर, मुहम्मदाबाद, तिवारीपुर, हरिहरपुर होते हुए सुल्तानपुर गंगा तट तक गई, जहां महिलाएं कलश में गंगा जल भरकर पुन: यज्ञ स्थल तक आई। यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर गंगा जल रखा। 17 नवंबर को अरणी मंथन के साथ यज्ञशाला में आहुतियों को देने का काम प्रारंभ होगा। यज्ञ के लिए दीनबंधु गुप्त एवं उनकी पत्नी पुष्पा गुप्त मुख्य जयमान हैं। कलश यात्रा में आगे महामंडलेश्वर फलाहारी बाबा चल रहे थे। उनके पीछे सीताराम यादव, बलेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश जायसवाल, रमेश गुप्त, विरेंद्र यादव, बेचन यादव, जगमोहन यादव, रंगनाथ सिंह, रामप्रसाद यादव, राजेश यादव, तारकेश्वर गुुप्त, पिंटू राय, राजेश राय जुलूस को नियंत्रित एवं व्यवस्थित करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

सात दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में प्रतिदिन प्रवचन एवं रासलीला का आयोजन होगा। 22 नवंबर को यज्ञ का भंडारे के साथ पूर्णाहुति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed