{"_id":"59-80878","slug":"Ghazipur-80878-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पशु व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में पशु व्यापारी की मौत
Ghazipur
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श बाजार क्षेत्र स्थित लुटावन महाविद्यालय के पास शुक्रवार की सुबह 25 वर्षीय पशु व्यापारी मकबूल अली पुत्र जब्बार का खून से लथपथ शव पाया गया। मौके पर मौजूद लोग हत्या की आशंका जता रहेे थे लेकिन पुलिस और परिजनों ने मौत की अटकलों पर विराम लगा दिया। पुलिस को दी गई तहरीर में परिजनों ने पशु व्यापारी की मौत सड़क हादसे में होनी बताई है। फिर भी क्षेत्र के लोग इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
सदर कोतवाली के हुसैनपुर अरड़िया गांव निवासी जब्बार के तीन पुत्रों में मकबूल दूसरे नंबर का था और आजीविका चलाने के लिए वह पशुओं की खरीद-फरोख्त कर उन्हें मेले आदि में बेचा करता था। गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे वह घर से निकला था। देर रात जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह आसपास के वह युवक जो सेना में भरती होने की तैयारी कर रहे हैं, दौड़ लगाते हुए आदर्श बाजार के रास्ते से होकर गुजरने लगे तभी लुटावन महाविद्यालय के पास पशु व्यापारी का खून से लथपथ शव पड़ा दिखाई दिया। युवकों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। कुछ ही देर बाद मृतक के परिजनों के साथ अन्य लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक का शव सड़क पर ऐसे पड़ा था कि जैसे वह सड़क पर आराम से लेटा हो। दाढ़ी के नीचे गहरे घाव से खून रिस रहा था। दोनों हाथ की कलाई पर काले रंग के निशान भी पड़े थे। चेहरे के साथ कई अन्य हिस्सों पर खरोंच के निशान भी थे। शव के इस हालात को देख मौके पर मौजूद लोग पशु व्यापारी की मौत पर हत्या की आशंका जता रहेे थे लेकिन पुलिस सड़क दुर्घटना में मौत होने का दावा कर रही थी।
मृतक के परिजन काफी देर तक ऊहापोह में पड़े रहे। बाद में मृतक के भाई उस्मान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली पुलिस का कहना था कि तहरीर में मौत का कारण सड़क दुर्घटन होना बताया गया है। ऐसे में पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट में यदि कोई नया तथ्य सामने आया तो पुलिस उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई करेगी। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक मृतक को एक पुत्र अफजल तथा चार माह की पुत्री है। पत्नी जैबुन का रो-रोकर बुरा हाल था।