{"_id":"59-80699","slug":"Ghazipur-80699-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को बांटा गेहूं का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को बांटा गेहूं का बीज
Ghazipur
Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देवकली। हरित क्रांतिं योजना के अंतर्गत स्थानीय बीज गोदाम पर किसानों को गेहूं बीज का वितरण विधायक प्रतिनिधि मोती पासी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसानों को वैज्ञानिक ढंग से खेती करना चाहिए। ताकि कम लागत में अच्छा उत्पादन मिल सके।
इस अवसर पर सहायक अधिकारी रामअवध यादव ने बताया कि योजना के अंतर्गत चयनित गांव के किसानों को गेहूं बीज पर प्रति हेक्टेयर दो हजार, सीड ड्रिल से बुआई करने पर एक हजार, खरपतवार नियंत्रण पर छह सौ अठारह साथ ही साथ सीड ड्रिल एवं जीरो टिल खरीदने पर पंद्रह हजार का अनुदान दिया जा रहा है। इसका लाभ किसानों को उठाना चाहिए। तकनीकी सहायक कृपाशंकर सिंह ने जैविक खाद एवं अन्य विषयों पर जानकारी दी। योजना के तहत आलमपुर, रसूलपुर, पचरासी, बड़ेपुर, राजूपुर, कुर्बान सराय, महमूदपुर पाली, दवोपुर तथा नैसारा का चयन किया गया है। इस मौके पर सूर्यनाथ यादव, अनिल सिंह, प्रमोद सिंह, राधेश्याम यादव, बाबूलाल यादव, लालजी, मोती, नन्हकू, सुबेदार, मुरली आदि मौजूद थे। संचालन एडीओ एजी रामअवध यादव ने किया।