Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जमानिया में भी ठहरेगी पटना-मथुरा

जमानिया में भी ठहरेगी पटना-मथुरा

Fri, 03 Aug 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Fri, 03 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जमानिया। रेलवे स्टेशन से मथुरा की यात्रा करने वालों के लिए राहतभरी खबर है। सांसद राधेमोहन सिंह के प्रयास से 15 अगस्त से पटना-मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू किया जाएगा। इसकी जानकारी होते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। यही नहीं सांसद ने गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि श्याम प्रताप सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जमानिया रेलवे स्टेशन पर पटना मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव कराने को लेकर रेल मंत्रालय के पास मामला विचाराधीन था। सांसद ट्रेन के ठहराव को लेकर लगातार मंत्रालय पर दबाव बना रहे थे। उनका कहना था कि मथुरा जाने के लिए एक भी ट्रेन जमानिया से नहीं है। इस ट्रेन के रूकने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। सांसद की सिफारिश पर अपनी मुहर लगाते हुए रेल मंत्रालय ने सांसद को पत्र भेजा है। अपने पत्र में रेल मंत्रालय ने कहा है कि पटना मथुरा एक्सप्रेस को जमानिया में ठहराव के लिए हरी झंडी दे दी गई है। यह ट्रेन 15 अगस्त जमानियां में रूकेगी। इसकी अप और डाउन दोनों ट्रेनें रूकेंगी। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि सांसद राधेमोहन सिंह के प्रयास से जल्द ही जखनियां रेलवे स्टेशन पर लिच्छवी एक्सप्रेस का भी ठहराव होगा। सांसद रौजा रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज भी बनवाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसकी स्वीकृ ति भी प्राप्त हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि भदौरा में पंजाब मेल और फरक्का एक्सप्रेस, दिलदारनगर में ब्रम्हपुत्रा एक्सप्रेस, गाजीपुर सिटी स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव के लिए सांसद ने रेलमंत्री को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed